भरतपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में भरतपुर के मुख्य डाकघर में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद गुरुवार को पुलिस ने बम निरोधी दस्ता श्वान दस्ते के साथ पूरे कार्यालय को खाली कराकर छानबीन की, लेकिन मौके से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय की आधिकारिक आईडी पर तमिलनाडु के एक संगठन के धमकी भरे मेल में कहा गया था कि दोपहर दो बजे सभी पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल की सूचना पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस जांच दल मौके पर पहुंंचे और कार्यालय के साथ ही सभी वाहनों की भी गहनता से जांच की। लेकिन वहां ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित