भरतपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान में भरतपुर पुलिस रेंज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहीद दिवस के रूप के आयोजित कार्यक्रम में संभाग के सभी जिला मुख्यालय सहित पुलिस थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने महात्मा गांधी के सम्मान में रामधुन और गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

रेंज मुख्यालय पर पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक कार्यालयों पर महात्मा गांधी के विचारों को सदैव प्रेरणा स्वरूप मानते हुए समाज में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित