भरतपुर , जुलाई 02 -- राजस्थान के भरतपुर जिले में गुरुवार सुबह नगर निगम ने बीनारायण गेट से सीरकी वाले हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण हटाने के लिए की गई कार्रवाई शुरू की।
नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मार्ग पर पिछले करीब दो महीने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई से पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए थे और जिन जगहों पर निर्माण हटाया जाना था, वहां लाल निशान भी लगाए गए थे। कई लोगों ने नोटिस मिलने के बाद खुद ही अपना अतिक्रमण हटे लिये, लेकिन जिन लोगों ने नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया उनके निर्माण को नगर निगम के बुलडोजर से हटाया जा रहा है।
इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन समझाने के बाद कार्रवाई जारी रही। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के लिए बीनारायण गेट जाने वाला रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद अब सड़क की चौड़ाई 40 फुट हो जाएगी, जिससे ट्रैफिक सुचारु रहेगा और लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित