भरतपुर , मई 29 -- राजस्थान में भरतपुर शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम आये तेज तूफान से आम जनजीवन के अस्त व्यस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बीच लोगों ने घरों के अंदर एवं सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर अपने आप को सुरक्षित किया। इस बीच सैकड़ों लोगों के टीन टप्पड़ भी उड़ गए। तूफान की वजह से जगह जगह से भारी नुकसान की खबरों के बीच बड़ी संख्या में पेंड़ों एवं बिजलीं के खम्बे धराशाई हो गये। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

गौरतलब है कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज के बीच दिन ढलने के बाद तेज अंधड़ एवं बारिश का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों ने मौसम के इस अचानक के बदलाव से ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत तंत्र को भारी नुकसान भी बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित