भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में सिरसौदा गांव में रास्ते से पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद में दो सप्ताह पहले गम्भीर रूप से घायल हुई महिला भूदेवी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो जाने के बाद मृतका के परिजन और समाज के आक्रोशित लोगों ने रूपवास अस्पताल पर जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने विवादित रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाये जाने तक मृतका का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तनाव को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋतु बनावत और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनोंं को जल्द ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित