भरतपुर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में भरतपुर मे जिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में शनिवार को बिजली घर चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए राठौड़ का पुतला दहन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राठौड़ को पाकिस्तान का एजेंट बताते हुए कहा कि श्री राठौड़ का पाकिस्तान के प्रति प्रेम जागृत होना स्वाभाविक है क्योंकि कुछ वर्ष पहले प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाकर आये थे। इन हरकतों से भाजपा का ढोंग उजागर होता है।
कांग्रेस के प्रदर्शकारियों ने कहा कि एक तरफ भाजपा नेता पाकिस्तान को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के बयान दिये जा रहे हैं। जबकि पाकिस्तान ने हमारे देश के अमन और चैन को खराब किया है और सीमा पर हमारे कई जवानों को मारा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित