भरतपुर , अक्टूबर 08 -- राजस्थान में भरतपुर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिला कांग्रेस समिति के तत्वावधान में केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करके पुतला दहन किया गया।

कलेक्ट्रेट के समक्ष किये गये इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े अन्य सभी मोर्चो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी और नगर निकाय चुनावों में जबरन पार्षद चोरी करने के गंभीर आरोप लगाते नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और आंदोलन को दबाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित