भरतपुर , जुलाई 27 -- राजस्थान में भरतपुर जिले में 29 जुलाई बुधवार के लिए पूर्व घोषित गुरु पूर्णिमा के स्थानीय अवकाश को निरस्त करके इसके स्थान पर 29 अक्टूबर गुरुवार को करवाचौथ पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की गयी है।
जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा सोमवार को जारी आदेश में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) के हवाले से बताया गया है कि 29 जुलाई को जिले के विद्यालयों में 'मिशन पढ़ो' का शुभारंभ विभिन्न गतिविधियों के साथ समारोहपूर्वक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित