भरतपुर , सितम्बर 23 -- राजस्थान में भरतपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत पंचायत समितियों के लिए आरक्षण लाटरी निकाली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाटरी में वैर पंचायत समिति सामान्य महिला, बयाना ओबीसी, उच्चैन अनुसूचित जाति (एससी) महिला, भुसावर सामान्य, सेवर एससी के लिये होगी। वहीं नदबई एवं रूपवास पंचायत में प्रधान की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित