भरतपुर , अक्टूबर 14 -- राजस्थान के भरतपुर में भुसावर के बाछरैन गांव में मंगलवार देर रात घरों में बिजली का करंट दौड़ जाने से एक युवक की मौत हो गई और एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
मृतक की पहचान गांव के रवि के रूप में हुई है। विशाल और कल्लो देवी को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों की मांग है कि परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।घटना की सूचना मिलते ही खेड़ली मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जांच की जा रही है और बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम लगा हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी मांगें पूरी होने तक शव के पोस्टमार्टम से भी इंकार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित