भरतपुर , जून 29 -- राजस्थान के पंजाब के जालंधर में सोमवार को सम्पन्न राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में राज्य के भरतपुर निवासी तीन मुक्केबाजों द्वारा कांस्य पदक जीतने पर खेलप्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित पांचवी नेशनल सब जूनियर (अण्डर -15) बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करके कांस्य पदक जीतने वाले तीनों मुक्केबाजों के बारे में राजस्थान बॉक्सिंग टीम की मुख्य प्रशिक्षक मनीषा चाहर ने बताया कि यश कुमार घनसौटी ने 33 कि.ग्रा.भार वर्ग में झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी के मुक्केबाजों, अनीराज चौधरी ने 43 कि.ग्रा.भार वर्ग में पुडुचेरी, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश के मुक्केबाजों और अधिराज चाहर ने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा के मुक्केबाजों को एक तरफा हराकर पदक हासिल किये। तीनों मुक्केबाज 3-2 निर्णय से पिछड़कर फाइनल खेलने से चूक गये। तीनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय शिविर के लिए हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित