भरतपुर , अगस्त 28 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग के जिला कारागृहों में भी शुक्रवार को भावपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बंदियों के परिजन कारागार पहुंचे। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। लंबे समय बाद अपनों से मुलाकात कर कई बंदी भावुक हो गये। अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं कई बहनें भी अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कारागृहों में इस मिलन से वातावरण भावुक बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित