भभुआ , अक्टूबर 12 -- बिहार के कैमूर जिले में कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने 7.97 ग्राम हेरोइन, 18,316 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार (लगभग 24 वर्ष), पिता अरविंद पाल, निवासी लालापुर के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित