कैमूर , मार्च 06 -- बिहार के भभुआ जिले में रामगढ़ थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुये शराब सेवन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के सेवन की पुष्टि होने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भटौली गांव निवासी इंदल निषाद (पिता- ब्रह्देव चौधरी) और बंदीपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह (पिता- स्व. भुखन सिंह), गुड्डू सिंह (पिता- स्व. राम अवतार सिंह), श्याम सुंदर गुप्ता (पिता- स्व. कपूरचंद साह) और नचक सिंह उर्फ धर्मेंद्र कुमार सिंह (पिता- स्व. रामायण सिंह) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिये न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित