कैमूर , जनवरी 11 -- बिहार में भभुआ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब सेवन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पप्पु कुमार, पिता- स्व. रामविलास चौधरी, उपेंद्र कुमार, पिता- स्व. रमेश शर्मा, रोहित सिंह, पिता- मुन्ना सिंह, लालजी शाह, पिता- स्व. जगमोहन और शुभम सिंह, पिता- चंदन सिंह के नाम शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी अभियुक्त रामगढ़ थाना के निवासी बताये जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सभी अभियुक्त शराब का सेवन करते हुये पकड़े गये हैं। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को विधि- सम्मत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

रामगढ़ थाना पुलिस ने बताया है कि जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शराबबंदी कानून का पालन करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित