ऋषिकेश , मई, 29 -- त्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार प्रातः भद्रकाली तिराहे से आगे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक डंपर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे के दौरान सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर भी उखड़कर पास स्थित एक झोपड़ी पर जा गिरे, जिससे वहां रह रही महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की चपेट में आने से चालक की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित