भदोही , अगस्त 14 -- आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संत रविदास नगर की 392-भदोही विधानसभा सीट से व्यापारी नेता सोहन लाल जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से श्री जायसवाल की उम्मीदवारी की घोषणा की।
पार्टी के अनुसार, श्री जायसवाल लंबे समय से व्यापारी हितों, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते रहे हैं। वह सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी लगातार उठाते रहे हैं, तथा आम लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि श्री जायसवाल पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित