भदोही , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ऊंझ थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर पुलिया के पास बुधवार की सुबह एक अधेड़ का सिर कुचला शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत चौराकला बिहिया स्थित ईंट भट्ठे के पास नहर की पटरी पर एक अधेड़ का शव मिला। शव का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। मृतक की पहचान मीरजापुर जनपद के मेवाड़ी गांव निवासी जीत नारायण (55) के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह बिहिया कला स्थित "प्रताप" ईंट भट्ठे पर सपरिवार पिछले लगभग 8 वर्षों से मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि के पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित