भदोही , अप्रैल 22 -- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी प्रयागराज रेलखंड पर बुधवार को चलाए गए रेड चेकिंग अभियान में आधा दर्जन रेलगाड़ियां की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वे टिकट पकड़े गए 170 यात्रियों से 58 हजार 540 रूपए की वसूली की गई।

रेलवे के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर बुधवार को बनारस- प्रयागराज रेल खण्ड पर रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बनारस -प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर चलने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस, 22132 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस,12561/62 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस,12333 विभूति एक्सप्रेस,12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू एक्सप्रेस सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबंदी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित