भदोही , मार्च 17 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश के भदोही में उत्तर रेलवे के वाराणसी-जंघई रेलखंड पर कंधिया फाटक के पास मंगलवार तड़के एक युवक का शव रेल ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जीआरपी सूत्रों ने बताया कि सुबह शौच के लिए निकले कंधिया गांव के एक व्यक्ति ने रेल ट्रैक पर एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। थोड़ी ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त सुरेश गौतम (26) पुत्र शैलेन्द्र गौतम निवासी नेवादा, थाना कपसेठी जनपद वाराणसी के रूप में की गई।
रामसरीख गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित