भदोही , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अवसाद से ग्रस्त युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
सुरियावां के थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में गुरुवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने किसी के साथ मोबाइल पर बात की थी। मृतक के मामा ने फोन पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित