भदोही , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे ने शनिवार की दोपहर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के भतीजे राजेश कुमार सिंह (56) ने अपने पुश्तैनी मकान की उपरी मंजिल स्थित कमरे में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित