भदोही , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में बुधवार को युवक का शव सड़क की पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरियावां नगर में पूर्वी रेलवे फाटक के समीप बाईपास रोड पर गुरुवार को 26 वर्षीय युवक का शव लावारिस हालत में पाया गया है।
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा कि सड़क की पटरी पर एक युवक औंधे मुंह पड़ा हुआ है। राहगीर ने इसकी सूचना यूपी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के जेब की तलाशी लेने पर उसमें एक मोबाइल एवं आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान लक्ष्मण वैभव पुत्र सीताराम दास निवासी एकलिंगपुरा,भीलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई। मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिचित से बात हुई। बताते हैं कि वह फेरी का कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित