भदोही , सितंबर 3 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के भईसहटा गांव में बुधवार शाम बारिश के दौरान बादलों की तेज गड़गड़ाहट से हड़बड़ा कर तालाब में गिरने से अधेड़ मौत की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भईसहटां गांव निवासी राजन (43) बारिश के दौरान शौच के लिए तालाब के किनारे गए थे। इसी दौरान बिजली की चमक के साथ बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच घबरा कर तालाब में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित