भदोही , फरवरी 14 -- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रामबाग रेलखंड के अलमऊ हाल्ट के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
आरपीएफ के सूत्रों ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र में कोइलरा गांव निवासी खुशीहाल बिंद का पुत्र रामप्रसाद बिंद (20) घर से अलमऊ हाल्ट की ओर गया था। जहां स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया,जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले तीन-चार वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। सुबह घर से निकलने के बाद वह कैसे रेलवे ट्रैक तक पहुंचा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित