भदोही , जून 24 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की जिला जेल का निरीक्षण बुधवार को जनपद न्यायाधीश एवं डीएम ने संयुक्त रूप से किया।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा बुधवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया, जिनमें पुरुष, महिला और किशोर बैरक, रसोईघर, स्टोर रूम और परिसर स्थित डिस्पेंसरी शामिल रहे। अधिकारी द्वय ने कैदियों को दी जा रही सरकारी सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान अधिकारियों ने मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया और जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं बंदियों को समय पर और पूरी तरह उपलब्ध कराई जाएं। जेल अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित