भदोही , मई 7 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानानंद गंगा घाट पर मंगलवार को नदी में डूबे अधेड़ का शव गुरुवार को औघड़ नाथ मंदिर के सामने गंगा पार भानीपट्टी में उतराता मिला।

पुलिस ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के सुजातपुर निवासी हरिओम तिवारी (42) गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए थे। स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरफ की टीम ने डूबे व्यक्ति की तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गुरुवार की सुबह एक ग्रामीण ने एक अधेड़ का शव औघड़नाथ मंदिर के सामने भानीपट्टी में उतराया देखकर इसकी सूचना ग्रामीण को दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान हरिओम तिवारी के रूप में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित