भदोही, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई ब्लॉक में सोमवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित की, जहां महिला सशक्तिकरण एवं जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
सम्मेलन महिलाओं की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। साथ ही विभिन्न जनसमस्याओं को उठाकर उनके समाधान हेतु जनजागरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है, सरकार एवं संगठन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर भदोही सांसद डॉक्टर विनोद बिंद ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित