भदोही , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में विंध्याचल मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, 'सीएम युवा' डैशबोर्ड पर जिला प्रदेश में 19वें स्थान पर है।

उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त दयाशंकलर सरोज ने रविवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक जिले के 528 युवाओं के ब्याजमुक्त ऋण को बैंकों ने मंजूरी दी है। ऋण स्वीकृत होने के बाद जिला इन युवाओं के लिए अपना कारोबार शुरू करने का रास्ता साफ हुआ है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पात्र युवाओं को योजना की जानकारी देने के साथ आवेदन से लेकर ऋण स्वीकृति तक आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्री सरोज ने बताया कि जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित