भदोही , अगस्त 8 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के छोटे से गांव कसिदहां की रहने वाली युवा सोशल मीडिया क्रिएटर सोना अहमद ने 'चंदा चाची' के किरदार से इंटरनेट पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

सोना लंबे समय से इंस्टाग्राम पर 'क्वीन सोना अहमद' नाम से पेज संचालित कर कॉमेडी वीडियो बना रही थीं। एक इन्फ्लुएंसर के तौर पर सक्रिय सोना को अपनी पहचान बनाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। शुरुआती दौर में उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखा और अपने कंटेंट में लगातार बदलाव एवं सुधार करती रहीं।

इसी दौरान 'चंदा चाची' का किरदार उनके लिए खासा लोकप्रिय साबित हुआ। इस किरदार में सोना स्वयं सास और बहू, दोनों की भूमिकाएं निभाती हैं। उनके एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित