भरतपुर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान के भरतपुर जिले के भोंडा गांव में पुलिस ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कपिल देव (35), लाखन सिंह (41) और जितेन्द्र कुमार शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि वैर के भोंडा गांव हत्याकांड में 64 नामजद और 150 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित