हैदराबाद , मार्च 22 -- तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने अधिकारियों को मधिरा चुनाव क्षेत्र के बोनाकल मंडल के लक्ष्मीपुरम गांव में एकीकृत आवासीय विद्यालय के निर्माण में तेज़ी लाने का निर्देश देते हुए इस बात पर ज़ोर दिया है कि शिक्षा उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
उप मुख्यमंत्री ने रविवार को एक निरीक्षण के दौरान चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और जूनियर छात्रावास इमारत , जूनियर और सीनियर शैक्षिणक ब्लॉक और प्रशासनिक ढांचे सहित कई निर्माणाधीन सुविधाओं का दौरा किया।
उन्होंने मैकेनिकल, विज्ञान , गणित और कंप्यूटर लैब जैसे विशेष बुनियादी संरचनाओं की प्रगति की भी जांच की और अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना काम की रफ़्तार तेज़ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्वता पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र पर खर्च किया गया हर रुपया आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में एक निवेश है। उन्होंने एकीकृत आवासीय विद्यालय को ''सीखने के दूरदर्शी मंदिर'' बताया जो छात्रों के बेहतर भविष्य को बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित