जयपुर , जुलाई 05 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस समारोह में भाग लेने वाले श्री शर्मा देश के एकमात्र मुख्यमंत्री है। समारोह के दौरान राजस्थान द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किए गए नवाचारों, प्रशासनिक सुधारों तथा उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित