जयपुर , सितंबर 27 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर एवं खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान श्री शर्मा दोनों जिलों में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के बिड्यारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री खैरथल-तिजारा जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित