जयपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को यहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की।
श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर श्री शर्मा से यह मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
इस दौरान प्रदेश के कृषि विकास, किसान कल्याण, नवाचार एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित