जयपुर , मई 02 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को यहां कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
श्री शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर इस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर माटी कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गयी बजट घोषणाओं और समाज हित में किये जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर 'माटी राजस्थान री' पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित