जयपुर , जनवरी 21 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सिरोही में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) करेंगे।
इस दौरान श्री शर्मा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को पांचवी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। साथ ही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के तहत आगामी नौ फरवरी तक आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित