जयपुर , जनवरी 22 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में सरस्वती वंदन, युवा संवाद और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शिरकत करेंगे और इस दौरान विद्यार्थियों को कई सौगातें देंगे।

कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की जायेगी और विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर सहित विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का हस्तांतरण भी किया जाएगा। इस दौरान राज्यभर में लाखों विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित