जयपुर , फरवरी 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने ब्रज चौरासी परिक्रमा मार्ग के उन्नयन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

श्रीमती मालिनी ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर श्री शर्मा से मुलाकात के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री भजनलाल शर्मा गिरिराजजी के परमभक्त हैं और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार की तरफ से परिक्रमा मार्ग के उन्नयन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का कुछ हिस्सा राजस्थान में आता है। परिक्रमा मार्ग में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जन सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित