जयपुर , सितम्बर 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा, झालावाड़ एवं अजमेर जिले के किशनगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

श्री शर्मा इस दौरान पंचायत चुनावों के मद्देनजर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों में जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद वह झालावाड़ के कोलाना पहुंचेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री झालावाड़ा के बाद अजमेर के किशनगढ़ पहुंचेंगे जहां मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित