जयपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां'माय भारत पोर्टल' के तहत प्रदेश में की जा रही गतिविधियों को लेकर बैठक ली।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक के दौरान श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवा शक्ति को लाभान्वित करने के लिए इस पोर्टल के तहत अधिक से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएं।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित