जयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर बूंदी जिले के हिण्डोली में 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण कर सौगात दी।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने जनसभा में रामसागर झील के द्वितीय चरण के पर्यटन एवं विकास कार्य एवं महात्मा फुले एवं सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित पेनोरमा और पुस्तकालय बनाए जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक गोपीचंद मीणा एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित