जयपुर , मार्च 06 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां सेना दिवस परेड-2026 की संकलन पुस्तक और लघु फिल्म का विमोचन किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में यह विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गत 15 जनवरी की तारीख राजस्थान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गयी है। सेना दिवस परेड ने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सैन्य गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सेना दिवस परेड के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सप्तशक्ति कमान के सेना कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित सेना के अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित