कोलकाता , मई 09 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उन्होंने सुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री शर्मा ने अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित