जयपुर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को चूरू जिले के सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन किये।

श्री शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद उन्होंने चुरु में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित