जयपुर , अगस्त 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण महीने के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित