उदयपुर , अगस्त 15 -- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार को राजस्थान पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

श्री शाह रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा एवं अलवर से राज्य को 12 हजार करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास सहित अन्य कई सौगातें देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित