जयपुर , मई 02 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के शाहपुरा त्रिवेणी धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान श्री शर्मा ने श्री रामरिछपाल दास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित