जयपुर , मई 15 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अनूठी पहल करते हुए अपने नियमित काफिले के वाहन को छोड़कर शहर में इलेक्ट्रिक वाहन से सफर किया।

श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप सादगी और किफायत सुनिश्चित करने की शुरूआत व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के साथ की और इसके तहत मुख्यमंत्री कार्यालय से मेरियट होटल तक का सफर इलेक्ट्रिक वाहन से तय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित