जयपुर , जून 17 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को महाराणा प्रताप जंयती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर यहां उन्हें नमन किया।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, समर्पण और राष्ट्र चेतना के शाश्वत प्रतीक है। उनका त्याग, शौर्य एवं पराक्रम युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सभी महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज एवं देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित